UP Weather: यूपी में फिर से पड़ेगी बारिश और होगी ओलावृष्टि जाने यूपी के मौसम के हाल

Smriti Nigam
3 Min Read

UP Weather: बताया जाता है फरवरी के महीने में मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में मौसम के मिजाज लगातार बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। 26, 27 फरवरी को मैदान में छुटपुट बारिश हुई और कई जगह पर ओलावृष्टि के आसार भी दिख रहे हैं।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में जहां सूरज की तपिश बढ़ रही है लेकिन शाम को अब ठंड महसूस फिर से की जा सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से  26 और 27 फरवरी को बारिश की भी संभावना दिख रही है। बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकली थी और दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई।

UP Weather: वहीं अगर बनारस की बात की जाए तो दिन में पछुआ पवन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वहां तापमान 28.2 डिग्री दिखाई दिया। वही रात का सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 13 डिग्री दर्ज हुआ जिसके कारण दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा।वैसे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड भी महसूस हुई।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिन बारिश पड़ने के भी आसार हैं।

UP Weather: फरवरी के जाने के साथ ही मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। 25 26 फरवरी को मैदानों में रह रह कर छुटपुट बारिश होने साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार दिख रहे हैं। हालांकि, बारिश दिनभर नहीं होगी। सुबह और देर रात इन मौसमी गतिविधियों के बने रहने के आसार हैं। वैसे दिन में मौसम के साफ रहने और धूप निकलने के भी आसार है।

उत्तर पश्चिमी हवाएं अभी तो तापमान को बढ़ाने नहीं दे रही है लेकिन शुक्रवार को मेरठ में दिन के समय 23.4 और रात को 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस यह ज्यादा ही था वहीं गुरुवार के दिन के तापमान में 0.9 व रात के समय 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

TAGGED: