फिर आई अलस्कापॉक्स नाम की बीमारी , एक की मौत

कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में भय का माहौल है। आज भी लोग इस बीमारी का नाम सुनते है तो डर से कांपने लगते है।…

कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में भय का माहौल है। आज भी लोग इस बीमारी का नाम सुनते है तो डर से कांपने लगते है। अब एक और नई बीमारी ने लोगों के होश उड़ाए है। अमेरिका के अलास्का प्रांत में एक व्यक्ति की अलास्कापॉक्स नाम की बीमारी से मौत हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अलास्का में ही 2015 में एक व्यक्ति पर अलस्कापॉक्स का पहला मामला आया था। 2015 से लेकर अलास्का में 6 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। वही पिछले हफ्ते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लोगों में भय है कि यह बीमारी और कही भी दस्तक देगी। मिंट की खबर के अनुसार अलास्कापॉक्स एक वायरल बीमारी है। इस वायरस का पहला मामला अमेरिका के अलास्कापॉक्स से आया, जिसके चलते इसका नाम अलास्कापॉक्स रखा है।

यह वायरस इंसान और जानवरों को संक्रमित कर सकता है। यह वायरस ईट का आकार का है। इसका वैज्ञानिक नाम आर्थोपॉक्स वायरस स्किन पर स्मॉल पॉक्स जैसे निशान छोड़ देता है। इसके लक्षण स्किन पर चकते दाने सूजन की तरह फूल जाते है। इसके साथ ही ज्वाइंट और मांसपेशियों में दर्द करने लगता है। वहीं लिंफ नोड्स भी हो सकते है। जिससे गर्दन के आसपास सूजन होने लगती है।

यह बीमारी छोटे जानवरों से इंसान में फैलती है। अब तक इंसान से इंसान में इस बीमारी के संक्रमित होने का ऐसा कोई मामला नहीं है। लेकिन चिंता इस बात है कि यदि इस कुल के कुछ और वायरस सामने आएंगे जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकती हैं। बीते 9 साल में कुल 7 मामले सामने आए हैं।

इनमें से अधिकांश में मामूली से लक्षण दिखे है जो एक हफ्ते के अंदर ठीक हो गए है। यह नई बीमारी है, इसलिए इसकी अभी तक कोई दवा नहीं बन पाई है। अलास्का पॉक्स सबसे पहले जानवरों में होती है। इसलिए अपने जानवरो को भी इस बीमारी से बचाए।