होटल में चल रही थी विवाह पार्टी तभी भरभराकर गिरा पेड़,कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

अल्मोड़ा। बुधवार को अचानक आए मौसम में बदलाव और आंधी तूफान के चलते एनटीडी में स्थित होटल राज राजेश्वरी के पास एक हरा पेड़ भरभराकर…

ped gira

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। बुधवार को अचानक आए मौसम में बदलाव और आंधी तूफान के चलते एनटीडी में स्थित होटल राज राजेश्वरी के पास एक हरा पेड़ भरभराकर सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। जिसमें कार का पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अलबत्ता घटना के दौरान वाहन में कोई बैठा नहीं था। जिस समय घटना घटी उस समय होटल में एक विवाह समारोह चल रहा था।
बुधवार को शाम करीब सवा छह बजे एनटीडी से पहले स्थित राज राजेश्वरी होटल के पास एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार संख्या यूके 04 टीए 9531 के ऊंपर जा गिरा। घटना के दौरान वाहन स्वामी विनोद सिंह रावत निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी राज राजेश्वरी होटल में महिला संगीत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। महिला संगीत होने के चलते होटल में आने जाने वालों का तांता लगा था। अलबत्ता पेड़ गिरने के समय आस पास कोई मौजूद नहीं था। इधर सूचना मिलते ही एनटीडी चौकी प्रभारी पुनीता बलौदी व एसआई सौरभ भारती समेत फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। इधर सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस ने पेड़ को काट कर मार्ग सुचारू कराया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।