रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयन्ती

Swami Vivekananda Jayanti celebrated at Ramakrishna Kutir Almora अल्मोड़ा, 13 जनवरी 2024- 12 जनवरी को रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई…

Swami Vivekananda Jayanti celebrated at Ramakrishna Kutir Almora

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 13 जनवरी 2024- 12 जनवरी को रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240113 WA0016


आश्रम परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के समक्ष एक सभा आयोजित की गई। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साधुजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।


सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सभा में मौजूद विद्वत जनों और आगंतुकों का स्वागत रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने किया।


सैनिक स्कूल की छात्र प्रज्ञा पांडेय ने गीता पाठ किया,मोहित असवाल,राजेश गिरी,तथा चंचल बार ने स्वामी जी के जीवन पर भाषण दिए। पूर्व स्वास्थ निदेशक डॉ जे सी दुर्गापाल ने स्वामी विवेकानंद के इस संदेश पर व्याख्यान दिया जिसमे उन्होंने कहा था कि,उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो।


अपने संबोधन में कुलपति एस एस जे विश्वविद्यालय के प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आध्यात्मिक संदेश को युवाओं तक ले जाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रही संगोष्ठी तथा स्वामी विवेकानंद सर्किट बनाने की योजना के बारे में बताया।


इस अवसर पर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आए लगभग 170 असहाय लोगों को कंबल,राशन किट प्रदान की गई।