सदस्यता अभियान: 5वें दिन 174 व्यापारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

Membership campaign: On the 5th day, 174 traders took membership of Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal अल्मोड़ा, 08 जनवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के…

Membership campaign: On the 5th day, 174 traders took membership of Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 08 जनवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियाें के तहत सदस्यता अभियान लगातार जारी है।


अभियान से जुड़े व्यापारियों के अनुसार देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं।


बताया कि अभियान के पांचवें दिन 174 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
बीते रोज रविवार के दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। माल रोड़, लिंक रोड से खोल्टा तक चले अभियान में 174 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।


इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, हिमांशु आदि व्यापारी मौजूद रहे।