मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीत लहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में गरीब व बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 1.35 करोड़…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में गरीब व बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 1.35 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से कहा है कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रेनबसेरो में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाए। वही सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए है। सीएम धामी ने बीते मंगलवार को देर शाम देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के पास स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों के हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल भी वितरित किए थे।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारियों व नगर आयुक्तों को गरीब असहाय बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख अन्य जिलों को 10 -10 लाख की धनराशि दी गई है।