व्हाट्सएप यूजर्स के लिए लाया बड़ा अपडेट ,किसी भी चैट को अब इस तरह कर सकेंगे पिन

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। अब व्हाट्सएप यूजर्स किसी भी चैट के मैसेज को पिन कर सकते हैं। यह…

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। अब व्हाट्सएप यूजर्स किसी भी चैट के मैसेज को पिन कर सकते हैं। यह अपडेट ग्रुप या किसी निजी चैट के किसी खास मैसेज को भी आप पिन कर सकतें हैं। यह नया अपडेट ios और android दोनो के लिए है। जिससे यूजर्स एक फायदा यह होगा कि किसी स्पेशल या जरूरी मैसेज को सर्च करने में आपको समय नही लगेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

व्हाट्सएप ने इस नए अपडेट के लिए कहा कि यूजर्स किसी भी मैसेज को 30 दिन तक के लिए पिन कर सकतें हैं। व्हाट्सएप में इस तरह कर सकतें हैं , पिन निजी या ग्रुप चैट में आप जिस मैसेज को पिन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।मैसेज पर थोड़ी देर प्रेस (दबाकर) करके आप सेलेक्ट कर सकते हैं।अब नीचे की ओर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिनमें से आखिरी ऑप्शन यानी More पर क्लिक करें।अब एक दूसरा मेन्यू खुलेगा उसमें सबसे ऊपर Pin लिखा होगा।Pin पर क्लिक कर दें।

अब जिस मैसेज को आपने सेलेक्ट किया होगा वह पिन हो जाएगा और वह सबसे ऊपर दिखेगा।ग्रुप में पिन मैसेज को लेकर कुछ शर्तें हैं यानी ग्रुप चैट में एडमिन तय करेगा कि कौन-सा मेंबर किसी मैसेज को पिन कर सकेगा या नहीं। एडमिन पिन चैट को लेकर ग्रुप में सेटिंग कर सकता है जिसके बाद सिर्फ एडमिन या फिर कोई भी मेंबर चैट को पिन कर सकेगा।