रेप पीड़िता युवती ने कोर्ट परिसर में गटका जहर , खौफनाक कदम से मचा हड़कंप

एक रेप पीड़िता ने कोर्ट परिसर में जहर गटक लिया। जिसकी इस हरकत से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की तफ्तीश में पुलिस…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक रेप पीड़िता ने कोर्ट परिसर में जहर गटक लिया। जिसकी इस हरकत से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट चुकी है। मामला रुड़की के रामनगर का है। युवती चार महीने की गर्भवती है और गर्भपात की अनुमति के लिए कोर्ट पहुंची थी। पीड़िता ने किस कारण जहर का सेवन किया इसकी जांच की जा रही है।

वही पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही महिला आयोग को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाने में बीते 21 सितंबर को एक युवती ने प्रेमी समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इस बीच युवती गर्भवती हो गई। जिस पर वह गर्भपात की अनुमति के लिए रामनगर कोर्ट पहुंची जहां पर उसने जहर गटक लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोर्ट आई थी। किस कारण उसने जहर गटका इसकी जांच की जा रही है। वही राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने रुड़की सिविल अस्पताल में डॉ.वंदना भारद्वाज से बात की, डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। अध्यक्ष ने SHO गंगनहर रुड़की को मामले की जांच के आदेश दिए है।