स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023: नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रतिभा चमकी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के कैंपस इन्स्टीट्यूट नन्ही परी सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के छात्रों की जीत के रूप में नवोन्मेषी प्रतिभा चमकी है। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी कौशल बल्कि टीम वर्क, रचनात्मकता और लचीलेपन को भी दर्शाती है। यह संस्थान में नवाचार को भी बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

new-modern


स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली कुछ गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। यह नवाचार की संस्कृति और समस्या समाधान की मानसिकता विकसित करती है। प्रदेशभर में नन्ही परी सीमान्त इंजीनियरिंग संस्थान की ‘दि टाइम ट्रैवलर्स’ नाम की टीम ने चार टीमों में स्थान बनाया है। अब अगला एवं फाइनल राउंड आगामी 17 से 19 दिसम्बर को जयपुर, राजस्थान में सम्पन्न होना है।


नन्ही परी संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की स्मार्ट इंडिया हैकथॉन की टीम में, टीम लीडर मंथन जोशी, सदस्य लोकेश पाण्डेय, शुभम जोशी, गुरमीत सिंह, प्लाकसा जोशी व रश्मि भारती को संस्थान निदेशक प्रो अजित सिंह ने बधाईयां देते हुए फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। टीम की मेंटर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष ज्योति जोशी हैं।