चाय बनाने के दौरान महिला की साड़ी में लगी आग , बुरी तरह झुलसी, घर का सामान भी जलकर हुआ राख

सुबह के समय चाय बनाने के दौरान एक महिला आग से झुलस गई। मामला ऋषिकेश का है। यहां गुरुवार की सुबह चाय बना रही थी…

सुबह के समय चाय बनाने के दौरान एक महिला आग से झुलस गई। मामला ऋषिकेश का है। यहां गुरुवार की सुबह चाय बना रही थी तभी उसकी साड़ी में आग लग गई। इस दौरान महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को एम्स में उपचार दिया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि गंगा नगर गणेश विहार गली नंबर चार में महिला यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर चमोली के घर पुताई का कार्य चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने एक ही कमरे में रसोई व अन्य कमरों का सामान रखा हुआ। सुबह महिला चाय बना रही थी तभी उसकी सिल्क की साड़ी में आग लग गई।

इससे पहले की महिला कुछ कर पाती की आग पूरे कमरे में फैल गई गई। इस दौरान महिला भी बुरी तरह से झुलस गई। महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना अग्नि शमन टीम को दी टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। महिला को भी एम्स भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।