उलूक टाइम्स ब्लॉगर आफ द इयर 2019 के लिये नामांकित

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में रसायन विज्ञान के प्राध्यापक प्रो0 सुशील कुमार जोशी के ब्लॉग ‘उलूक टाइम्स’ को ब्लॉगर आफ दि इयर 2019 के लिये नामांकित किया गया है। प्रो0 जोशी के ब्लॉग को 2009 से 2019 तक 21 लाख से ज्यादा पेज व्यूज मिल चुके है। इस ब्लॉग की लोकप्रियता का आलम यह है कि हर रोज इस ब्लॉग को 5 हजार से ज्यादा लोग देखते है। इंडी ब्लॉगर ने इस ब्लॉग को 100 में से 77 अंक दिये हैं। पूरे विश्व में वेबसाइट की रैकिंग करने वाली वेबसाइट अलैक्सा ने उलूक टाइम्स को पूरे विश्व में अलैक्सा रैंक 753540 और भारत में 61652 वी रैंक दी है।

इंडियन टॉप ब्लॉग्स की सूची में उलूक टाईम्स ने 2014 से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है। आई ब्लॉगर ने फरवरी 2017 में श्रेष्ठ ब्लॉग के रूप में सम्मानित किया है और आई ब्लॉगर ने अपने सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगस की सूची में स्थान भी दिया है।

उलूक टाईम्स को चलाने वाले प्रो0 सुशील कुमार जोशी सांस्कतिक नगरी अल्मोड़ा में जन्मे है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा एडम्स प्राईमरी स्कूल अल्मोड़ा से हुई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलमोड़ा से इंटर करने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय से ही उच्च शिक्षा तथा पीएचडी उपाधि लेने के पश्चात 1986 से अध्यापन कार्य शुरु किया। वर्तमान में श्री जोशी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग में भौतिक रसायन विषय के प्राध्यापक पद में कार्य कर रहे हैं। अपने आसपास हो रहे समाज के क्रियाकलापों को समझने की और व्यंग के रूप में उसको अपने शब्दों में ढाल कर व्यक्त करने की सोच को लेकर उन्होने 2009 से ब्लॉग लिखना शुरू किया और आज उनका ब्लॉग किसी परिचय का मोहताज नही है।