टनल तक खुदाई हुई पूरी , 17 दिन बाद बाहर निकलेंगे मजदूर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल सुरंग में 17 दिनो से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कुछ ही देर में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।…

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल सुरंग में 17 दिनो से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कुछ ही देर में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक शाम तक सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के एक एक जवान टनल के अंदर उतरेंगे और सुरंग से मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। टनल के बहार हलचल भी बढ़ गई है। सुरंग के अंदर स्ट्रेचर और गद्दे भी ले जाए जा रहें है। एंबुलेंस भी लाना शुरू कर दिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मजदूरों को बाहर निकालते ही उनकी मेडिकल कंडीशन को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट के लिए ध्यान रखा जाएगा। यदि किसी मजदूर की स्थिति गंभीर होती है तो उसे एम्स ऋषिकेश को अलर्ट कर दिया गया है। एयर एंबुलेंस भी अलर्ट पर रखी गई है।