Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धौनी पहुंचे अल्मोड़ा के ल्वाली गांव, कुल देवता के मंदिर में की पूजा अर्चना

अल्मोड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुपर कुल महेंद्र सिंह धौनी आज अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे और कुल देवता की पूजा अर्चना की।…

अल्मोड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुपर कुल महेंद्र सिंह धौनी आज अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे और कुल देवता की पूजा अर्चना की। वह कल रात नाटाडोल के एक गेस्ट हाउस में रूके थे। ​

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


महेंद्र सिंह धोनी,उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी आज यानि बुधवार को अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली में पहुंचे। धौनी के अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दोनों ने गांव के मंदिरों में अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। ​

Former captain of Indian cricket team Dhoni reached Lwali village of Almora.


ल्वाली के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धौनी ने बताया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और धौनी की पत्नी साक्षी ने गांव पहुंचकर हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद दूसरे मंदिरों में पूजा की। इससे पहले 20 साल पहले 2003 में महेंद्र सिंह धोनी अपने गांव पहुंचे थे। कल यानि मंगलवार को धौनी अपनी पत्नी व बेटी के साथ इंडिगों की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे।