सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्यों को दिए पराली जलाने से रोकने के निर्देश

दिल्ली और एनसीआर सहित इससे लगे इलाकों में दमघोंटू हवा से पैदा हुए हालात पर सुनवाई के दौरान पांच राज्यों की सरकारों को फटकार लगाते…

दिल्ली और एनसीआर सहित इससे लगे इलाकों में दमघोंटू हवा से पैदा हुए हालात पर सुनवाई के दौरान पांच राज्यों की सरकारों को फटकार लगाते हुए किसानों को पराली जलाने से रोकने के निर्देश दिए है।


सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब और राजस्थान की सरकार को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही सरकारों से अपने अपने राज्यों में किसानों को पराली जलाने से रोकने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारे तुरंत पराली जलाने रोके, अगर हमने बुलडोजर चलाना शुरू किया तो रूकेंगे नही।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसके कारण दिल्लीवासी स्वास्थ्य समस्याओं को इसलिए झेल रहे है क्योंकि हम इसका समाधान नहीं खोज पा रहे है। पीठ ने कहा कि इस मसले पर अदालती निगरानी और ध्यान देने की जरूरत है,चाहे स्थिति में सुधार हो या नही। इस मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी।