पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में सोमवार अपराह्न भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि शाम तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना…

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में सोमवार अपराह्न भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि शाम तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 4.17 बजे जिला मुख्यालय सहित जनपद की तहसील धारचूला, डीडीहाट व बंगापानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 दर्ज की गई और इसका केंद्र नेपाल बताया गया है।