रानीखेत: कदली वृक्ष आमंत्रण के आठ दिवसीय नन्दादेवी महोत्सव(Nandadevi Mahotsav ) शुरु

Ranikhet: Eight-day Nandadevi Mahotsav of Kadli Tree Invitation begins रानीखेत। कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ पर्यटक नगरी रानीखेत में आठ दिवसीय 133 वाॅ नन्दादेवी महोत्सव…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ranikhet: Eight-day Nandadevi Mahotsav of Kadli Tree Invitation begins

रानीखेत। कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ पर्यटक नगरी रानीखेत में आठ दिवसीय 133 वाॅ नन्दादेवी महोत्सव (Nandadevi Mahotsav )शुरु हो गया है।

Nandadevi Mahotsav


नन्दादेवी महोत्सव समिति के तत्वाधान में भक्तों द्वारा रायस्टेट स्थित माधव कुंज से कदली वृक्ष को पूजा पाठ उपरांत माता की जयकारो के साथ नगर भ्रमण करा कर मंदिर परिसर में लाया गया। तत्पश्चात मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण कार्य शुरू हो गया।
नन्दादेवी महोत्सव(Nandadevi Mahotsav ) समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह के नेतृत्व मां नंदा सुनंदा की मूर्ति हेतु कदली वृक्ष को द्योलीखेत रायस्टेट स्थित माधव कुंज निवासी विमल भटट के आवास परिसर से बुधवार को पूजा पाठ उपरांत माता की जयकारो के साथ नगर के देवलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार, गाॅधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग आदि मार्गों से होते हुए नन्दादेवी मंदिर परिसर मे लाया गया। जिसमे नगर के विभिन्न संगठनो सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।
इससे पूर्व यजमान लक्ष्मण सिंह बिष्ट व श्रीमती अनामिका बिष्ट द्वारा कदली वृक्ष आमंत्रण पूजन की गई, जिसे पं.विपिन‌ चंद्र पंत द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान महिला मंडली के भजन कीर्तनों ने कार्यक्रम स्थल भक्तिमय बना दिया। समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक मूर्ति निर्माण, 23 सितम्बर ब्रहम मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होंगी। तत्पश्चात परम्परागत धार्मिक कर्मकांड आयोजन के साथ ही नित्य पूजा-अर्चना कार्यक्रम होंगे। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा डोला उठने तक माता के दर्शन किए जा सकेंगे। 27 सितम्बर को कार्यक्रम का समापन माता की भव्य शोभा यात्रा व मूर्ति विसर्जन के साथ समपन्न होगा।

कदली वृक्ष लाने वालों में नंदादेवी महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, यजमान लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अनामिका बिष्ट, प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी, रानीखेत सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, अगस्त लाल साह, भुवन सती, रामेश्वर गोयल, सुबोध साह, यतीश‌रौतेला, पंकज साह, दीपक पंत, विनीत चौरसिया, किरन लाल साह, प्रमोद कांडपाल, अनिल वर्मा, गिरीश भगत, अजय कुमार बबली, सोनू सिद्दीकी, संजय पंत, लक्ष्म दत्त पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

23 सितम्बर को अन्तर महाविद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता, 24 सितम्बर सांय तीन बजे मेहंदी, ऐपण व कुमाँऊनी व्यंजन प्रतियोगिता , 25 सितम्बर सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता,26 सितम्बर बालक बालिकाओं की विभन्न खेल प्रतियोगिताएं व झोड़ा प्रतियोगिता होगी। वहीं 23 से 26 सितम्बर तक रात्रि साढ़े आठ बजे से प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक दल द्वारा कार्यक्रम पेश किए जायेंगे।