चन्द्रयान अभियान में शामिल अल्मोड़ा निवासी इसरो(ISRO) वैज्ञानिक राजेन्द्र के घर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल व विधायक महरा

Almora resident ISRO scientist Rajendra involved in Chandrayaan mission, reached the house of former Speaker अल्मोड़ा, इसरो (ISRO)के वैज्ञानिक राजेन्द्र सिंह सिजवाली अल्मोड़ा के जागेश्वर…

Almora resident ISRO scientist Rajendra involved in Chandrayaan mission, reached the house of former Speaker

अल्मोड़ा, इसरो (ISRO)के वैज्ञानिक राजेन्द्र सिंह सिजवाली अल्मोड़ा के जागेश्वर पुनाली के रहने वाले हैं।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पुनाली पहुंच कर उनकी माता और ग्राम वासियों को बधाई दी।
कुंजवाल के साथ सिजवाली के गांव पहुंचे दीवान सतवाल ने बताया कि कुंजवाल ने ISRO प्रोजेक्ट मैनेजर राजेन्द्र सिजवाली की माता हीरा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कुंजवाल ने कहा कि राजेन्द्र ने पूरे गांव, जिला , प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
राजेन्द्र द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज‌ के भी छात्र रहे हैं। उन्होंने जीआईसी देवनाथल से स्कूली पढ़ाई की।
इस मौके पर कुंजवाल ने टेलीफोन से राजेन्द्र से वार्ता भी की और बधाई दी।
इस मौके पर दीवान सतवाल, प्रधान धनन्जय रावत, अर्जुन सिजवाली,गुड्डू सिंह, गोपाल सिंह,चन्दन सिंह, गणेश प्रसाद, अर्जुन पॉलीवाल, सोनू बोरा आदि शामिल थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
ISRO scientist Rajendra

इधर इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर वर्तमान में कार्यरत राजेंद्र सिंह सिजवाली के पैतृक गांव पुनाली पहुंचकर विधायक मोहन सिंह महरा ने उनकी माता हीरा देवी को सम्मानित किया।
यह जानकारी राजेन्द्र की छोटी बहिन और वर्तमान में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत आशा बिष्ट ने दी।