रामगंगा नदी में नहाने गया था युवक, नदी में डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

भिकियासैण से वरिष्ठ सहयोगी की रिर्पोट। सल्ट के तल्ली पोखरी स्थित सिंगरो नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। किशोर ने इस बार 12वीं की परीक्षा दी थी। बताया जाता है कि वह तीन ​बहिनों का एकमात्र भाई था। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार किशोर हिमांशु कोहली अपने दोस्त प्रतीक सिंह और दिलबहार के साथ बनद्राण में रामगंगा नदी में नहाने उतर गया। 1:30 बजे के करीब नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। शोर मचाने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।