अगस्त में इस दिन है जीरो शैडो डे, नही दिखेगी आपको अपनी परछाई

इस महीने में यानी अगस्त के महीने में खगोलीय घटनाएं बेहद दुर्लभ होने वाली है। क्या आपको पता है इस महीने का वह सबसे खास…

इस महीने में यानी अगस्त के महीने में खगोलीय घटनाएं बेहद दुर्लभ होने वाली है। क्या आपको पता है इस महीने का वह सबसे खास दिन कौन सा है ? आइए हम आपको बताते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


वह दिन है जीरो शेडो डे ,जी हां अगस्त महीने का जीरो शैडो डे सबसे खास दिन है जो कि 18 अगस्त को है इस दिन आपको अपनी परछाई भी नही दिखेगी । यह साल में दो बार होता है जब किसी भी चीज की परछाई नही दिखती है।


क्या होता है जीरो शैडो डे
क्या आप जानते है ऐसा होता क्यों है। आइए हम आपको बताते है क्यों ऐसा होता है।
18 अगस्त 2023 को जीरो शैडो डे होगा , जिस दिन किसी को अपनी परछाई नही दिखेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार जीरो शेडो डे दुर्लभ खगोलीय घटना है जो कि तब घटित होती है जब सूर्य धरती के बिल्कुल ऊपर आ जाता है। जीरो शैडो के कारण परछाई नही ​दिखती है।


हालांकि ऐसा नहीं है कि इस दिन परछाई बिल्कुल बनती ही नहीं है। जीरो शैडो डे पर सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। इसके कारण परछाई पैरों के बिल्कुल नीचे बनती हैं और इस वजह से दिखाई ही नहीं देती। 130 लेटीट्यूड पर स्थित सभी स्थानों पर ऐसा होता है। कुछ पलों के लिए इंसानों या किसी भी वर्टीकल चीज की परछाईं दिखना बंद हो जाता है।


पृथ्वी के घूमने की धुरी के झुकाव के कारण यह विशेष स्थिति बनती है। सूर्य के परिक्रमा तल के लंबवत होने की बजाय पृथ्वी उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है। इस कारण हर रोज दोपहर में सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर नहीं आ पाता है लेकिन साल में दो बार ऐसा होता है। इन दोनों दिन पृथ्वी पर कर्क और मकर रेखा के बीच के स्थान पर सूर्य की रोशनी बिल्कुल संभवत पड़ती है। यही कारण है कि इन स्थानों पर साल में दो बार जीरो शैडो डे आता है।