अच्छी खबर- सैनिकों को घर बनाने के लिए मिलेगी अग्रिम राशि

दिल्ली। भारत की तीनों सेनाओं के जवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब सैनिकों को घर बनाने या खरीदने के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। भारत की तीनों सेनाओं के जवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब सैनिकों को घर बनाने या खरीदने के लिए अधिकतम 7 लाख रुपये तक की राशि कर्ज के रूप में प्रदान की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

इसके साथ ही जवानों को मौजूदा घर के विस्तार के लिए भी 6 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि उन्हें ब्याज सहित सरकार को किश्तों में लौटानी होगी, जिसका निर्धारण शेष सेवाकाल के आधार पर किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272