मशहूर अभिनेता गूफी पेंटल का निधन

editor1
1 Min Read

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में शकुनि मामा की भूमिका निभाने वाले और मशहूर हास्य अभिनेता गूफी पेंटल का 79 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह अभिनेता के साथ ही कास्टिंग निर्देशक भी थे। उनके निधन की खबर से दर्शकों में दुःख की लहर है।

new-modern

बताते चलें कि 4 अक्तूबर 1944 को पंजाब के तरन तारन में जन्मे गूफी पेंटल का पूरा नाम सरवजीत सिंह पेंटल था। उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 1969 में मुंबई आने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की और सहायक निर्देशक का काम किया। 1975 में फिल्म रफूचक्कर से उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की।