Pithoragarh Breaking: लिपुलेख-तवाघाट मोटर मार्ग में भूस्खलन,300 यात्री फंसे

बैमौसम हो रही बारिश ने कई जगहों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बारिश ने सड़क मार्गो को…

बैमौसम हो रही बारिश ने कई जगहों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बारिश ने सड़क मार्गो को क्षतिग्रस्त भी किया है। ताजा खबर पिथौरागढ़ से आ रही है,यहां पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट मोटर मार्ग में भूस्खलन होने से सैकड़ो लोग फंस गए है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण धारचूला और गुंजी में करीब 300 से ज्यादा यात्री फंस गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप हो गई हैं। यहां करीब 300 से ज्यादा यात्री फंस गए हैं,इनमें ​अधिकांश आदि कैलाश यात्री है।


केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट के अनुसार मोटर मार्ग में यातायात सुचारू होने में दो दिन से ज्यादा का समय मिल सकता है।