नई खोज- भारतीय वैज्ञानिक ने खोजा एलियन ग्रह

editor1
1 Min Read

दिल्ली। एक और भारतीय वैज्ञानिक के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। दरअसल भारतीय वैज्ञानिक, प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती ने सौरमंडल के बाहर बृहस्पति से 13 गुने बड़े एक एलियन ग्रह की खोज की है। यह पृथ्वी से 731 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। सौरमंडल से बाहर इसकी खोज प्रो. अभिजीत चक्रवर्ती की अगुवाई वाली फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) ने की है। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक भी शामिल थे। यह प्रयोगशाला अहमदाबाद में स्थित है।

new-modern

जानकारी के अनुसार यह ग्रह अपने पास स्थित सितारे का चक्कर प्रत्येक 7.24 दिन में लगाता है। इसके साथ ही यह 1396 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ तेजी से गर्म हो रहा है।