Wrestlers protest In Haridwar : मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए रोते हुए हरिद्वार पहुंचे पहलवान

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत पहलवान अपने मेडल लेकर हरिद्धार पहुंच गए है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और…

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत पहलवान अपने मेडल लेकर हरिद्धार पहुंच गए है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिकअपने मेडल लेकर हरिद्धार पहुंचे। इस दौरान मेडल हाथ में लेकर पहलवान खूब रोए। यह देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए।


गौरतबल है कि पहलवान सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन पर है।बीते दिवस कल नए संसद भवन की ओर जाते हुए पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया था। पहलवानों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आज दिन में पहलवानों ने अपने मेडल को हरिद्धार में मां गंगा को समर्पित करने की बात कहकर सबको हैरत में डाल दिया था। पहलवानों ने मेडल को हरिद्धार जाकर गंगा में प्रवाहित करने का ऐलान करते हुए कहा था कि उत्पीड़न के खिलाफ वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए है। कहा कि यह मेडल पवित्र है और इन पवित्र मेडल को रखने की सही जगह केवल मां गंगा के पास ही है। आज शाम पहलवान हरिद्धार पहुंचे। हर की पैड़ी में उनको देखकर भारी भीड़ जमा हो गई।पहलवान अपने मेडल लेकर मालवीय घाट पास के बैठ और माहौल इतना भावुक हो गया कि पहलवानों के तो आंसू निकले ही आसपास लोग भी अपनी आंखे पौछते देखे गए। पहलवानों और उनके समर्थन में आए लोगों ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता भी हरिद्वार पहुंचे।


पहलवानों का कहना था कि जीते गए मेडल उनकी जान और आत्मा हैं और इनके गंगा में बहने के बाद उनके लिए जीवन जीने का कोई मकसद नही रह जाएगा और वह इसके बाद इंडिया गेट में आमरण अनशन में बैठ जाएंगे।