उत्तराखंड में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे जिले में भूकंप के झटके महसूस…

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताते चलें कि वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके उत्तरकाशी जनपद में बीते मार्च माह से भूकंप के झटके आ रहे हैं।