सस्ती शराब, महंगी पढ़ाई और बेरोजगारी, यह है सरकार का असल चरित्र: यशपाल आर्य

देहरादून। उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए बढ़ती मंहगाई…

देहरादून। उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए बढ़ती मंहगाई पर विचार रखे है। आर्य ने कहा कि प्रदेश में लाईट, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत चीजों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, वहीं सरकार ने राज्य में शराब सस्ती कर असल चरित्र दिखा दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आर्य ने कहा कि आम जनता की जरूरतों से जुड़ी चीजों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। वहीं बेरोजगारी से पूरा प्रदेश प्रभावित हैं। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द सरकार आवश्यक कदम उठाकर जनता को राहत दे।