बड़ी खबर- अल्मोड़ा में बोर्ड परीक्षा केंद्र के ताले तोड़े, 5 उत्तर पुस्तिकाएं चोरी, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत जीआईसी बाड़ेछीना से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार रविवार रात विद्यालय में घुसे अराजकत तत्वों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत जीआईसी बाड़ेछीना से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार रविवार रात विद्यालय में घुसे अराजकत तत्वों ने ताले तोड़कर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की 5 रिक्त उत्तर पुस्तिकाएं चोरी कर लीं। हालांकि अराजक तत्व बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र वाले कक्ष तक नहीं पहुंच पाए।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह विद्यालय के कर्मचारियों को घटना का पता चला जिसके बाद प्रधानाचार्य ने धौलछीना थाना पुलिस ने मामले की तहरीर दी। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए रातभर तैनात चौकीदार को भी घटना की भनक नहीं लग पाई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272