अल्मोड़ा नगर के वन वे यातायात व्यवस्था में परिवर्तन इस रूट चार्ट पर चलेगा यातायात

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में 15 अप्रैल से वन वे यातायात में नया बदलाव किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में पर्यटकों और बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नई योजना के तहत लक्ष्मेश्वर तिराहे से अपर माल रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 8.00 से सांय 7.30 बजे तक प्रभावी रहेगा, सांय 7.30 के पश्चात उक्त मार्ग चौपहिया वाहनों हेतु टू-वे हो जायेगा। इसके अलावा एलआर शाह रोड पर प्रातः 8.00 बजे से सांय 7.30 बजे तक वन-वे व्यवस्था प्रभावी रहेगी तत्पश्चात उक्त मार्ग सांय 7.30 बजे सेे टू-वे हो जायेगा।