आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर पद पर जल्द प्रमोशन होंगे

देहरादून। उत्तराखंड के महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर पद पर जल्द प्रमोशन की आस फिर जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर…

देहरादून। उत्तराखंड के महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर पद पर जल्द प्रमोशन की आस फिर जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में विभागीय सचिव को पत्रावली पेश करने के निर्देश दिए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार सोमवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और बताया कि तीन माह पूर्व सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन को आनलाइन सत्यापन हो चुका है, पर प्रमोशन नहीं किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बीच कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिटायर हो गईं, कई रिटायर होने को हैं। उन्होंने जल्द सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन की सूची जारी करने की मांग की है।