shishu-mandir

लमगड़ा के कलसीमा व चौमू पहुंचा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

editor1
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Hath se hath jodo campaign of Congress reached Kalsima and Chaumu of Lamgada

अल्मोड़ा, 06 फरवरी 2022- लमगड़ा विकासखण्ड के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में कलसीमा एवं चौमू ग्राम पंचायतो में अभियान दल पहुंचा।

saraswati-bal-vidya-niketan
Hath se hath jodo campaign of Congress reached Kalsima and Chaumu of Lamgada
Hath se hath jodo campaign of Congress reached Kalsima and Chaumu of Lamgada


उन्होने भारत जोड़ो कार्यक्रम के दूसरे चरण का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रत्येक बूथ एवं ग्राम पंचायत तक पहुंच कर जनता से सदभावना, भाई चारे राष्ट्रीय एकता का सन्देश दे रही है जिसमें सैकड़ों कार्यकर्त्ता बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।

इस अभियान में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी की मौजूदगी में कलसीमा एवं चौमू ग्राम पंचायत में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम पूरे देश में बड़े उल्लास के साथ गांव-गांव तक पहुंच कर जनता से जन सम्पर्क किया जा रहा है। विधायक ने कलसीमा एवं चौमू निधि द्वारा निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया एवं कलसीमा में युवाओं द्वारा संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट का रीब्बन काटकर उद्घाटन किया।


उन्होने अपने सम्बोधन में कहा डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को अवरुद्ध कर दिया है। बेरोजगारी एवं महंगाई को चरम सीमा में पहुंचा दिया है। UKSSSC एवं लोक सेवा आयोग की भर्ती के घोटाले ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गौरा नन्दा, वृद्धा पेंशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को कागजी कार्यवाही में उलझा दिया है।


जनता द्वारा रखी गई मांग लोधिया से चौमू कलसीमा मोटर मार्ग का विस्तार, असोटा रतखान मोटर मार्ग को भी लोधिया मोटर मार्ग में जोड़ने हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजने एवं स्वीकृत करवाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कलसीमा एवं चौमू ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु विधायक निधि देने की घोषणा करी चौमू गांव के आंतरीक मोटर मार्ग में ग्राम वासियों की आपसी सहमति बनने पर विधायक निधि आवंटित करने की घोषणा की।

जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट ने अपने जिला पंचायत निधि से फलसीमा एवं चौमू को भी धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दीवान सिंह सतवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा, न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम आर्या, जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश जोशी, निर्वतमान शहर अध्यक्ष पूरन रौतेला, सुन्दर बोरा, करन बिष्ट, कमल अधिकारी, दीवान बोरा, सुन्दर सिंह ने भी अपने अपने विचार रखे।

बैठक में जीवन सिंह, दान सिंह, देवेन्द्र कुमार, विनोद रावत, भूपेन्द्र राणा, दीवान सिंह, गंगा राम, नरेश, पान सिंह सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।