गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला पहला स्थान

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी को पहला स्थान हा​मिला है। बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी बेहद खास रही थी जो कि मानसखंड थीम पर आधारित थी।
उत्तराखंड की झांकी में प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल आदि व उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया गया था। झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपण कला से लिखा गया था। वहीं देवदार के वृक्षों के बीच स्थित जागेश्वर मंदिर का सीन तैयार किया गया था।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। कहा कि जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है।

new-modern