shishu-mandir

कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ के दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार पर बरसे गोविंद कुंजवाल

editor1
1 Min Read

जैती। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में इन दिनों कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जारी है। शनिवार को यात्रा विकासखंड लमगड़ा के धुरा संगरौली गांव पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व विधायक गोविंद कुंजवाल केन्द्र और प्रदेश सरकार पर खूब बरसे।

new-modern
gyan-vigyan

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने योजनाओं और गांव के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज महंगाई और बेरोजगारी से सब परेशान हैं। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे स्थाई विकास हो सके। इस दौरान सभा में अनेक लोग मौजूद रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan