तारा चंद्र जोशी बने अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता तारा चंद्र जोशी कांग्रेस ने नए नगर अध्यक्ष बनाए गए है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन मेहरा ने उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बताते चलें कि तारा चंद्र जोशी इससे पहले कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे है और कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों मे रह चुके है।


तारा चंद्र जोशी के नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे, विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र भोज,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,निवर्तमान नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी,हेम तिवारी,गिरधर रौतेला,मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी,रमेश नेगी,आशीष कुमार, विपुल कार्की,मनोज वर्मा,दिनेश रावत, लता तिवारी,गीता मेहरा,राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट,संजय दुर्गापाल,अनुज शाह,शरद शाह आदि कांग्रेसजनों ने हर्ष जताते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी है।