जोशीमठ में अब तक 849 भवनों में दरारें, असुरक्षित जोन में आए 181 घर

गोपेश्वर। जोशीमठ में भू-धसाव की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब असुरक्षित जोन में आ रहे भवनों की तादाद बढ़ती जा रही है। इन भवनों…

गोपेश्वर। जोशीमठ में भू-धसाव की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब असुरक्षित जोन में आ रहे भवनों की तादाद बढ़ती जा रही है। इन भवनों की संख्या 181 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार गांधीनगर वार्ड में असुरक्षित जोन जोन के भवनों की संख्या 28 हो गई है। सिंहधार वार्ड में 98 मकान असुरक्षित जोन में आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार मनोहरबाग वार्ड में 27 तथा सुनील वार्ड में 28 मकान असुरक्षित जोन में हैं।

इस तरह कुल 181 भवन असुरक्षित जोन में हैं। वहीं दरार वाले भवनों की संख्या 849 हो गई है। हालांकि इससे पूर्व यह संख्या 826 थी। गांधीनगर वार्ड में 154 मकानों में दरारें आई हैं।

मारवाड़ी वार्ड में 53, लोअर बाजार में 38, सिंहधार वार्ड में 139 तथा मनोहर बाग वार्ड में 131 मकानों में दरारें पड़ गई है। अपर बाजार वार्ड में 40, सुनील वार्ड में 78, परसारी वार्ड में 55 तथा रविग्राम वार्ड में 161 मकानों में दरारें आई हैं