अल्मोड़ा भाजपा के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, अमित साह बने अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा के मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। पालिका सभासद अमित साह ‘मोनू’ को अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर अमित साह ‘मोनू’ ने जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। मोनू ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास करने के साथ ही जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरा करने का प्रयास करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को और भी ज्यादा मजबूत करने में जुटेंगे।

new-modern


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कल देर सांय अल्मोड़ा जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। मजखाली मंडल में भूपाल परिहार,सोमेश्वर मंडल में लीला बोरा,स्याहीदेवी मंडल में वीरेंद्र चिलवाल,ताकुला मंडल में प्रदीप नगरकोटी,अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में प्रेम लटवाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।


हवालबाग मंडल में संजय बिष्ट,भैसियाछाना मंडल में मंगल सिंह रावत,जागेश्वर मंडल में हरीश प्रसाद,दन्या मंडल में लक्ष्मण सिंह डसीला,जैंती—भनोली मंडल में कुंदन नगरकोटी और लमगड़ा मंडल में खीम सिंह बिष्ट को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति के बाद यह सूची जारी की।