एक बार फिर से रिलीज होगी The Kashmir Files

email image link बॉलीवुड फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘The Kashmir Files’ को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया…

बॉलीवुड फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘The Kashmir Files’ को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब उन्होंने ट्वीट किया है कि वह इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। 19 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी नजर आएंगे।


विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा है कि ‘The Kashmir Files‘ 19 जनवरी को फिर से रिलीज होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यह पहली बार है जब कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दो बार रिलीज हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। विवेक की फिल्म ‘The Kashmir Files’ ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर देश में सियासत भी खूब हुई थी।


इजरायली डायरेक्टर के बयान से खड़ा हुआ था विवाद
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर विवाद हुआ था। 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा में किया गया था। यहां इजरायली डायरेक्टर नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में बात की थी। उन्होंने इस फिल्म को अश्लील प्रचार करार दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है। नादव के विवादित बयान के बाद बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। अनुपम खेर, अशोक पंडित, रामगोपाल वर्मा ने इस बयान का कड़ा विरोध किया, जबकि स्वरा भास्कर-प्रकाश राज ने इजराइली डायरेक्टर का समर्थन किया है।


ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई ‘The Kashmir Files’


इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में दावा करते हुए लिखा था बिग अनाउंसमेंट। अकादमी की पहली सूची में The Kashmir Files को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। लेकिन यह बात सच नही निकली।


ट्वीट में कहा था कि भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बधाई देता हूं। एक अन्य ट्वीट में डायरेक्टर लिखते हैं- पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह तो एक शुरूआत है। रास्ता लंबा है…