मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर केस दर्ज किया गया

देहरादून। वन दरोगा, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। वन दरोगा, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिना अनुमति कूच करने और सड़क को बाधित करने पर यह कार्रवाई की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि सोमवार को करीब 150 युवा परेड ग्राउंड पर इकट्ठा हुए और यहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कूच को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरियर लगाकर रोक लिया। जिस पर युवाओं ने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया जो कई घंटे चला।

पुलिस के अनुसार युवाओं ने कूच के लिए अनुमति नहीं ली थी जिस पर हाथीबड़कला चौकी इंचार्ज ने केस दर्ज करवाया है। इसके साथ ही आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कायकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।