अल्मोड़ा नगरपालिका में जन सुविधा केंद्र खोले जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा नगरपालिका में जन सुविधा केंद्र खोले जाने पर हर्ष जताया है। बताया कि कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा नगरपालिका में जन सुविधा केंद्र खोले जाने पर हर्ष जताया है। बताया कि कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिनांक बीते 24 दिसंबर को अल्मोड़ा नगर के मध्य नगरपालिका अल्मोड़ा में जन सुविधा केंद्र खोले जाने का ज्ञापन दिया था जिसको स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस अवसर सभासद अमित साह मोनू और सभासद मनोज जोशी ने कहा की नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र खुल जाने से खतौनी, जीवित प्रमाण पत्र अन्य प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यह केन्द्र जिला प्रशासन को शिकायती पत्र और ज्ञापन देने का भी उचित माध्यम बनेगा।

जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा इस केंद्र के खुल जाने से ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मदद मिलेगी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर बस सेवा का किराया ₹30 से घटाकर ₹10 करने पर भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सभासद अमित साह (मोनू) मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट पूर्व नगर महामंत्री अधिवक्ता कृष्ण बहादुर सिंह व भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।