मवेशियों को चराने गई महिला को जंगली सुअर ने किया घायल, बचाने गया व्यक्ति भी हुआ लहुलुहान,ग्रामीणों में रोष

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे ग्रामीण लोगों की यह समस्या भले ही चुनावी मुद्दा नहीं बनी हो लेकिन गांव के लोग रह रह कर जंगली जानवरों के आतंक का शिकार बनते रहे हैं। शुक्रवार को धौलादेवी के गिरचौला गांव में खेतों में पालतू मवेशियों को चराने गई एक महिला को जंगली सुअर ने घायल कर दिय। यही नहीं उसे बचाने गए व्यक्ति को भी सुअर ने लहुलुहान कर दिया। दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गिरचौला निवासी पार्वती देवी पत्नी बचे सिंह शुक्रवार को घर के समीप ही खेतों में जानवरों को चराने गई थी। वहां जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावर सुअर उसे पांच मीटर से अधिक खींच कर ले गया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग उसे बचाने गये। लेकिन गांव के ही दिवान सिंह पर भी सुअर ने हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पटवारी कुबेर सिंह मेहरा और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे।