ब्रेकिंग न्यूज़- रात्रि जागरण कार्यक्रम में विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या एक गंभीर घायल

बागेश्वर। जिले के कपकोट से एक हादसे की खबर आ रही है जिसके अनुसार रविवार रात करीब 12:30 दो लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बागेश्वर। जिले के कपकोट से एक हादसे की खबर आ रही है जिसके अनुसार रविवार रात करीब 12:30 दो लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है इसका इलाज किया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट के हर सिंहबघर गांव में रात्रि जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। किसी बात पर विवाद होने पर दूसरे गांव से आए अज्ञात युवकों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा।