उत्तराखंड में सोमवार से होगा मौसम में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से मौसम बदलने के आसार हैं जिससे पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से मौसम बदलने के आसार हैं जिससे पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में पहाड़ के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा। इन तीन जिलों में 25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती हैं। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा बना रहेगा। वहीं सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर रहेगा, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272