रेडक्रॉस सोसाइटी ने अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में युवा रेडक्रॉस समिति का किया गठन

editor1
2 Min Read

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की अध्यक्ष जिलाधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय के अनुसार नगर के विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ रेडक्रॉस की बैठक की गई। विद्यालयों में रेडक्रॉस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. जे. सी. दुर्गापाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के इतिहास, कार्यप्रणाली तथा युद्ध व शान्ति के समय उसके दायित्वों की जानकारी दी गई।

new-modern

जीजीआईसी , एडम्स स्कूल, जीआईसी व एआईसी में बैठके की गई। प्रधानाचार्य जीआईसी नन्दन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या जी जी आई सी0 सावित्री टम्टा, प्रधानाचार्य एडम्स सुनीति विल्सन सहित सभी प्रधानाचार्यो व शिक्षकों द्वारा अपना सहयोग दिया गया। दुर्घटना व आपदा के समय पीड़ितों को फर्स्ट एड, सीपीआर, पट्टी बांधने व तत्काल सहायता कैसे की जाय आदि की जानकारी दी गई। बताया गया कि उत्तराखण्ड में आने वाली प्रमुख आपदा भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़, जंगलों की आग, वाहन दुर्घटना आदि से बचाव तथा फर्स्ट एड की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में युवा रेडक्रॉस समिति का गठन किया गया। जिसमें विधार्थियों को
को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व उप सचिव चुना गया। इनके नेतृत्व में विद्यालय में रेडक्रॉस की जानकारी दी जाएगी। इन बैठकों में डा. जे. सी. दुर्गापाल, आनन्द सिंह बगड़वाल, आशीष बर्मा, शंकर दत्त भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, मनोज सनवाल, अध्यक्ष आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।