बड़ी खबर- उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः बहाल किए जाने के आदेश को चुनौती देती विधानसभा की ओर से…

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः बहाल किए जाने के आदेश को चुनौती देती विधानसभा की ओर से दायर विशेष अपीलों पर सुनवाई की। इसके बाद हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए विधानसभा सचिवालय के आदेश को सही ठहराया। इस फैसले से पुनः नियुक्ति की आस लगाए कर्मचारियों को झटका लगा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दरअसल हाईकोर्ट ने पूर्व आदेश में उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व में विधानसभा अध्यक्षों द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को सेवा से निकाले जाने के सरकार के निर्णय पर रोक लगा दी थी जिसके बाद कर्मचारी नियुक्त के लिए विधानसभा पहुंचने लगे थे।

बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा में बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां रद्द कर दी थी। इनमें 228 तदर्थ और 22 उपनल के माध्यम से हुईं नियुक्तियां शामिल हैं।