Almora-पालिका की पूर्व सभासद दया जोशी का ह्रदयगति रूकने से निधन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

अल्मोडा़, 23 नवंबर 2022

new-modern

नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य दया जोशी का गाजियाबाद में ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया है। वह 2008 से 2013 तक अल्मोड़ा नगरपालिका के बालेश्वर वार्ड की सदस्य रही। नगपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।


मृदुभाषी एंव नेकदिल दया जोशी के आकस्मिक निधन पर उनके साथ सभासद रहे त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरूरानी, यूसूफ तिवारी, अजय वर्मा, सचिन टम्टा, एल के पन्त, राधा तिवारी, ज्योति काण्डपाल, सरिता आर्या , मनॊष जोशी, नामित पूर्व सभासद संजय कुमार अग्रवाल, अजय वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके अचानक इस दुनिया को छोड़ने को नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रा​र्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को दारूण दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।