Almora- एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कर्मचारी रहे हड़ताल पर

editor1
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोडा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अल्मोड़ा परिसर में आयोजित सभा से संगठन के पदाधिकारी ने मांग उठाई कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति की कार्रवाई करे, विश्वविद्यालय से हटाए गए कर्मचारियों की पुनः बहाली हो, समय पर वेतनमान दिया जाए और लम्बे समय से विश्वविद्यालय में कार्यरत अस्थाई/दैनिक वेतन/संविदा कर्मचारियों के स्थाई पदों पर समायोजन के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाए, आवासों के रखरखाव का ध्यान दिया जाए आदि।

new-modern

कहा कि विश्वविद्यालय में लम्बे समय से स्थाई पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है और विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारियों की भारी कमी होती जा रही है। कहा कि कर्मचारी संगठन ने अनेक बार मांगे उठाई पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया जिस कारण वह हड़ताल के लिए बाध्य हुए हैं। अंत में अधिकारियों से वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई।

बताते चलें कि बीते 4 नवंबर 2022 को विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के इस्तीफे के बाद से आज तक कुलपति का प्रभार कुलसचिव के पास ही है। विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति की भी नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है।