Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का निधन

मुंबई। गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे होसांग गोविल…

मुंबई। गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे होसांग गोविल ने शनिवार को दी। होसांग ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गैस्ट्रो की दिक्कत थी और हम वहां चेकअप के लिए गए थे। उन्हें शुक्रवार रात को दो बार दिल का दौरा पड़ा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुंबई में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी मां की इच्छा थी उनके अंतिम संस्कार से पहले किसी को भी उनकी मौत की बात न बताई जाए। बाल कलाकार और इसके बाद दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के मेजबान के रूप में ख्याति अर्जित करने वाली मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।