shishu-mandir

सराहनीय- अल्मोड़ा के बेटे शटलर लक्ष्य सेन को मिलेगा प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड

editor1
1 Min Read
लक्ष्य सेन (फाइल फोटो)

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा वासियों के लिए एक और गर्व की बात है। अल्मोड़ा के बेटे और उत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह जानकारी लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा की है।

new-modern
gyan-vigyan

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है। ‘

saraswati-bal-vidya-niketan