पिथौरागढ़ के कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

Pithoragarh businessman dies in road accident पिथौरागढ़, 12 नवंबर 2022- जनपद पिथौरागढ़ के प्रमुख शराब और होटल कारोबारी में गिने जाने वाले भुवन गुंज्याल की…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Pithoragarh businessman dies in road accident

पिथौरागढ़, 12 नवंबर 2022- जनपद पिथौरागढ़ के प्रमुख शराब और होटल कारोबारी में गिने जाने वाले भुवन गुंज्याल की शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई।


शनिवार सुबह पिथौरागढ़ – चंडाक रोड पर वरदानी मंदिर के पास उनकी कार खाई में गिरी मिली, जिसमें उनका शव पड़ा मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है।


जानकारी के अनुसार भुवन गुंज्याल शुक्रवार रात पिथौरागढ़ से चंडाक क्षेत्र में स्थित अपने होटल के लिए गाड़ी से निकले थे, लेकिन रात में किसी को शायद इस हादसे का पता नहीं चला।

शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले कुछ लोगों को वरदानी मंदिर से कुछ मीटर पहले झरने के पास नीचे एक कार खाई में गिरी नजर आई। सूचना पुलिस को दी गई जिस पर कोतवाल एमसी पांडे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां क्षतिग्रस्त स्कार्पियो कार के साथ ही शव पड़ा था।


इस हादसे की जानकारी मिलने पर नगर से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 60 वर्षीय भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे थे। उनका परिवार पिथौरागढ़ नगर का पुराना कारोबारी परिवार रहा है। इधर मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों से फोन पर वार्ता की और ढांढस बंधाया।