Pithoragarh- शरदोत्सव 12 नवंबर से, सीएम के आगमन के मद्देनजर डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

पिथौरागढ़। आगामी 12 नवंबर से पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान में प्रस्तावित शरदोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की प्रबल संभावना है। इसके…

पिथौरागढ़। आगामी 12 नवंबर से पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान में प्रस्तावित शरदोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की प्रबल संभावना है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को शरदोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शरदोत्सव में पंडाल, स्टॉल, टैंट आदि आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसके बाद डीएम ने वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, कुमाऊं मंडल विकास निगम व वन चेतना केंद्र गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जेई नगर पालिका उमेश अवस्थी आदि उपस्थित थे।