अल्मोड़ा: यूकेडी जिलाध्यक्ष घोषणा पहले दो अध्यक्ष‌ घोषित अब केन्द्रीय‌ अध्यक्ष ने एक मनोनयन कार्यवाही को किया अमान्य

Almora: UKD District President Announcement The first two presidents declared, now the central president invalidated a nomination process अल्मोड़ा, 06 नवंबर 2022- ऐसा क्षेत्रीय‌दल यूकेडी…

Almora: UKD District President Announcement The first two presidents declared, now the central president invalidated a nomination process

अल्मोड़ा, 06 नवंबर 2022- ऐसा क्षेत्रीय‌दल यूकेडी में ही हो सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पहले एक ही दिन में अलग अलग स्तर पर एक पद पर दो अध्यक्षों की घोषणा फिर केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा एक कार्यवाही को अमान्य घोषित किया जाना।

जबकि मात्र 13 जिलों वाले छोटे से राज्य में संगठन तैयार करना है।
बताते चलें कि 6 नवंबर को जिला संयोजक गोपाल मेहता की ओर से कुन्दन सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष घोषित किया वहीं केन्द्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने दिनेश जोशी को जिलाध्यक्ष घोषित करने संबंधी पत्र जारी कर दिया।

मामला चर्चाओं में आया तो अब केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने एक पत्र जारी कर गोपाल मेहता द्वारा आयोजित कार्यक्रम और कार्यवाही को अमान्य कर दिया है।


यूकेडी के अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भानुप्रकाश जोशी द्वार जारी पत्र के अनुसार ऐरी ने गोपाल मेहता के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को अमान्य घोषित कर दिया है।


जोशी ने कहा है कि “आखिर दिनेश जोशी के नाम पर मोहर ukd के केंद्रीय अद्यक्ष काशी सिंह ऐरी जी ने लगा ही दी और सयोजक गोपाल मेहता द्वारा लिए गए निर्णय को वापस लेने के लिए बोल दिया गया है । उक्रांद का जिला आद्यक्ष दिनेश जोशी को ही नियुक्त किया गया है ।”


दिनेश जोशी के जिला अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जल्द किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के ही दिन जिला कार्यकारणी का भी विस्तार होगा।


विधान सभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और आशा जताई है कि दिनेश जोशी के सानिध्य में दल मजबूत होगा ।


उन्होंने कहा कि उक्रांद को नया जिलाध्यक्ष मिलने पर दल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जोशी , पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, गिरीश नाथ गोस्वामी, जेएल टम्टा, मानोज सिंह बिष्ट, दीपक, सुनील, धरीज, नवीन, रोहित, राजेन्द्र प्रसाद , गिरिश राम, गणेश राम , भुवन राम , नारायण राम शेर सिंह, किशन सिंह, बिशन सिंह, प्रकाश राम सहित जिले के सम्सत कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

बताते चलें कि राज्य हित की बात करने वाली उत्तराखंड क्रांति दल के अंदर की गुटबाजी जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही बाहर आ गई। पार्टी ने एक ही दिन में अल्मोड़ा जिले के दो-दो जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए।

जिसमें कुंदन बिष्ट को केंद्रीय कमेटी द्वारा नामित जिला संयोजक ने पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया। जबकि दिनेश जोशी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के आदेश पर केंद्रीय महामंत्री संगठन प्रभारी कुमाऊं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा है। दो-दो जिलाध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति है।


अब केन्द्रीय‌ अध्यक्ष के पत्र के बाद संयोजक घोषित किए गए गोपाल मेहता के कार्यक्रम और बैठक को अमान्य घोषित‌ कर दिया गया है।